• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या के संतों ने की योगी से मुलाकात

Ayodhya saints met to Yogi on Ram temple construction Issue - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ ही अयोध्या के चहुंमुखी विकास को लेकर दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास जी महाराज, उदासीन संगत ऋषि आश्रम के महंत भरत दास जी महाराज समेत अयोध्या के कई संतों ने गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। विधायक वेदप्रकाश भी संतों के साथ थे। मुख्यमंत्री ने इन संतों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संतों के मुताबिक, योगी ने उनसे कहा कि राम मंदिर को लेकर समय-समय पर अयोध्या से कुछ लोगों के बयान आते हैं। कोई बयान न दिया जाए, क्योंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। भेंट के बाद महंत सुरेश दास, महंत भरत दास समेत अयोध्या के कई साधु-संतों ने कहा, "हमारी अब भाजपा से कोई नाराजगी नहीं है, हम लोगों ने सरकार बनवाई हम लोग नाराज नहीं हैं। आज हमारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या के विकास को लेकर बातचीत हुई है।"
महंत सुरेश दास ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की। इनका दो टूक कहना है कि मंदिर के मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
इस दौरान योगी ने साधु-संतों से कहा कि राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, ऐसे में इस मुद्दे को लेकर कोई बयान न दिया जाए। मुलाकात के बाद संतों ने कहा कि योगी ने अयोध्या का पूरा विकास करने का आश्वासन दिया है।
राममंदिर को लेकर संतों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर ही राम मंदिर का निर्माण होगा। व्यक्तिगत रूप से इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ayodhya saints met to Yogi on Ram temple construction Issue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayodhya saints, cm yogi, ram temple construction, digambar akhara, mahant suresh dasji maharaj, udaseensanga, rishi ashram, mahant bharat das ji, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved