• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अभियान में मुक्त कराए गए 8 बाल मजदूर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में बाल मजदूरों को चिह्न्ति करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को आठ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। जिलाधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी के निर्देशानुसार, बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंर्तगत श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिह्नांकन के लिए अभियान चलाया है। मंगलवार को नेशनल हाईवे-56, गोसाईगंज, सुल्तानपुर रोड, लखनऊ क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों-मेसर्स गाडी धुलाई सेंटर, दिलीप ऑटो सेंटर, सैनिक ढाबा, कल्लू टू व्हीलर रिपेयरिंग सेंटर एवं गायत्री आटो वर्कशॉप आदि में नियोजित आठ बाल एवं किशोर श्रमिकों सुरेंद्र, दीपक, अंशु, शैलेश, अमरेश, ललित, गुलशन एवं इलियास का चिह्नांकन कर उनको कार्य से अवमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-8 child laborers released in the campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: child laborers, released, campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved