• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेलवे के चेकिंग अभियान में 61 गिरफ्तार

61 arrested in railway checking campaign - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे की लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक विजयलक्ष्मी कौशिक के दिशा निर्देश पर बुधवार को डालीगंज स्टेशन एवं गोमतीनगर स्टेशन के बीच रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 61 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ सिटी के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में स्टेशन परिक्षेत्र में अवैध रूप से गंदगी फैलाते, खुले में शौच करते, अवैध रूप से घूमते पाए जाने वाले कुल 61 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल लखनऊ सहरिश सिद्दीकी के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गोमतीनगर से डालीगंज स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले लोगों को जागरूक किया गया कि रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार की अनाधिकृत गतिविधियां यदि आप के द्वारा देखी जाती है तो इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक लखनऊ सिटी को दे।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव का कहना है कि रेलवे प्रशासन के लिए रेल यात्रियों की जान और माल की सुरक्षा सर्वोपरि है। उनके मुताबिक, सुरक्षा एवं संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से संपूर्ण मंडल में चलाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-61 arrested in railway checking campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow divisional, railway manager, vijaya lakshmi kaushik, north eastern railway, railway protection force, north-eastern railway news, divisional security commissioner lucknow, saharish siddiqui, daliganj station and gomti nagar station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved