• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

परिजन नहीं दे रहे तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि

Suicide confirmed in post-mortem report - Kanpur News in Hindi

कानपुर। दवा व्यापारी की बहू व कांग्रेसी नेता की पत्नी की बीती रात लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली लगने से मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी रही। परिजनों की तरफ से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने भी आत्महत्या मान शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि रिपोर्ट में भी सुसाइड की ही पुष्टि हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क के पीछे बाबा घाट के निकट प्रिया मेडिकल स्टोर के मालिक प्रशांत शुक्ला पत्नी प्रियंका शुक्ला और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। देर रात प्रियंका की लाइसेंसी रिवाल्वर की गोली लगने से मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की तरफ भागे और कमरे का दरवाजा तोड़ खून से लथपथ प्रियंका को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए लेकिन परिजनों की तरफ से तहरीर न मिलने से पुलिस ने आत्महत्या मानकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। लेकिन परिजन किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दे रहें है जिससे आत्महत्या ही प्रथम दृष्टतया साबित हो रहा है। मृतका के चेचरे भाई राहुल शुक्ला ने आरोप लगाया कि जीजा प्रशांत के कई युवतियों से सम्बंध है। जिसको लेकर बहन आपत्ति जताती थी। तीन माह पूर्व भी इसी बात को लेकर जीजा द्वारा बहन को मारा पीटा गया था। जिसके बाद बहन मायके आ गई थी। परिजनों के कहने पर फिर बहन बहनोई के घर चली गई। बहनोई की प्रताड़ना व गलत हरकतों के चलते ही उसे मौत चुननी पड़ी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suicide confirmed in post-mortem report
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suicide confirmed, post-mortem report, kanpur crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved