• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जमानत पर छूटे आरोपी ने छात्रा से फिर की छेड़छाड़

The accused released on bail again molested the student - Kanpur News in Hindi

कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में जेल से रिहा हुए एक आरोपी ने पीड़िता से फिर छेड़छाड़ कर केस वापस लेने की धमकी दी। इसी के चलते आरोपी को फिर से गिरफ्तार किया गया है। अनस के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो साल पहले एक लड़की द्वारा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था। यह घटना एक स्कूल में हुई। आरोपी लड़की का पीछा कर रहा था। साथ ही दुष्कर्म करने की कोशिश भी की थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लड़की के माता-पिता की शिकायत के आधार पर अनस को गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया। अब अब आरोपी जेल से जमानत पर रिहा हो गया है।
पुलिस ने बताया है कि जेल से छूटने के बाद उसने स्कूल में लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया और उसके साथ फिर से छेड़छाड़ की। आरोपी ने लड़की को केस वापस लेने के लिए धमकी दी।
कानपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी)अंकिता सिंह ने कहा ने कहा, इस बारे में पता चलने पर लड़की के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद नौबस्ता थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हमने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की और पीड़ित परिवार द्वारा एक ही मामले में दर्ज की गई तीन शिकायतों को पाया। हम उसे जिला बदर करने जा रहे हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The accused released on bail again molested the student
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanpur, uttar pradesh, ankita singh, naubasta police station, crime news in hindi, crime news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved