• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूरे बुंदेलखंड में घूमेगा जीएसटी का रथ, लगाएंगे जीएसटी की पाठशाला- संजय पटवारी

GST rath will rotate across Bundelkhand - Jhansi News in Hindi

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल व्यापारी सेना की जिला मासिक बैठक का आयोजन सदर बाजार में केंद्रीय अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य आतिथ्य एवं व्यापारी सेना के जिलाध्यक्ष शकील खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष संतोष साहू, जिला महामंत्री संजय सर्राफ, जिला कोषाध्यक्ष सुनील मनवानी व केदारनाथ राय आदि उपस्थित रहे। बैठक में जीएसटी की जागरूकता एवं सरलीकरण कराने पर चर्चा की गई। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय पटवारी ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों को ऑनलाइन जीएसटी में कठिनाई आ रही है इसके लिए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल पूरे बुंदेलखंड में रथ यात्रा का आयोजन करने जा रहा है जिस रथ यात्रा में बाहर से टेक्नीशियन झांसी आकर प्रत्येक बाजारों में जा-जाकर जीएसटी की पाठशाला लगाकर व्यापारियों को ऑनलाइन जीएसटी के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि रथयात्रा के बुंदेलखंड भ्रमण के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जिसमें महानगर अध्यक्ष संतोष साहू, सेना जिलाध्यक्ष शकील खान, संजय सर्राफ, कुलदीप सिंह दांगी, अमित सेठ, मृत्युंजय तिवारी आदि को शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही केंद्रीय वित्त मंत्री भारत सरकार से मिलकर जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने एवं ऑनलाइन जीएसटी का सरलीकरण कराने की मांग करेगा जिससे व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
व्यापारी सेना के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि संजय पटवारी के स्वस्थ होने के बाद पहली बैठक में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-GST rath will rotate across Bundelkhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst rath, will rotate, across bundelkhand, jhansi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved