• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या

Murder of a man with a sharp weapon in hapur - Hapur News in Hindi

हापुड़। उस समय सनसनी फैल गई जब पॉश कॉलोनी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की दारधार हथियार हत्या कर दी गई।व्यक्ति के सिर पर धारधार हथियार से इस तरह बार किया कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जब परिवार के लोगों ने सुबह देखा तो उनकी होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स और डॉग स्कॉड के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फ़िलहाल पुलिस के अधिकारियों का कहना है की सभी बिन्दुओं पर जाँच की जा रही है जाँच के बाद ही हत्या का पता चल पाएगा। आपको बता दें कि मामला हापुड़ की पॉश कॉलोनी श्रीनगर का है। यहां कमरे में सो रहे करीब 40 साल के युद्धवीर बाना के सिर पर धारदार हथियार से वार करके मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि युद्धवीर बाना अपने पिता और भाई के साथ था। देर रात युद्धवीर घर के कमरे में अकेला सोया हुआ था और युधवीर कमरे में का भाई सुधीर जो कि दिल्ली पुलिस में सिपाही है। छत के ऊपर और पिता जबर सिंह कमरे के बाहर सोए हुए थे। जैसे ही सुबह होती है तो युद्धवीर का भाई सुधीर घर के कमरे में जाता है तो युद्धवीर का शव कमरे में पड़ा मिलता है। जिसके सिर पर किसी तेज हथियार से वार किया गया था। भाई के शव को देखते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पॉश कॉलोनी में हत्या से लोगों में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Murder of a man with a sharp weapon in hapur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: murder, man, sharp weapon, hapur, up police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hapur news, hapur news in hindi, real time hapur city news, real time news, hapur news khas khabar, hapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved