• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में मची भगदड़, कई लोग जख्मी, व्यवस्था की खुली पोल

Stampede in Bageshwar Babas program, many people injured, system exposed - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर का दरबार सजा हुआ है। भारी भीड़ उनके प्रवचन और अपनी अर्जी लगाने के लिए उमड़ रही है। इसी बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गई। गर्मी और उमस के चलते भी कई लोग चक्कर खाकर गिर गए। बाबा के लिए आयोजित कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। बाबा के कार्यक्रम में बुधवार को लगभग 5 लाख लोगों की भीड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में बुधवार को लोगों के बीच अर्जी लगाने को लेकर काफी होड़ मची। जिसमें भगदड़ मच गई और करीब 10 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि वीआईपी पास के जरिए पीछे बने छोटे गेट से एंट्री करवाई जा रही थी। वहां बिजली के तार होने से एक महिला को करंट लगा। घायल लोगों में ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हैं।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों में अर्जी लगाने के लिए होड़ मची थी। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। गर्मी-उमस अधिक होने से कई लोग बेहोश हो गए। एक महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई।
सूचना मिली कि कुछ देर बाद पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया और लोग शांतिपूर्वक कथा सुनने लगे। लेकिन, इस घटना से बाबा बागेश्वर धाम के पंडाल में अव्यवस्था की पूरी पोल खुल गई है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Stampede in Bageshwar Babas program, many people injured, system exposed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bageshwar baba, greater noida, बाबा बागेश्वर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved