• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Hit-and-run in Greater Noida - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके पर रुकने के बजाय गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आने के बाद चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवक लखनावली स्थित सीआरपीएफ कैंप रोड से सुत्याना गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल युवक की मदद की और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कार में चार से पांच अज्ञात लोग सवार थे। आरोप है कि कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मारी। हादसे के बाद कार चालक और उसके साथ मौजूद लोग मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद कार के भागने का वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद ईकोटेक-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटना से जुड़े वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि कार की पहचान की जा सके।
पुलिस के मुताबिक, कार चालक और उसके साथ मौजूद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के समय कार में कौन-कौन लोग मौजूद थे। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hit-and-run in Greater Noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hit-and-run, greater noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved