• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

थम नहीं रहे महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के 2 और मामले

पिता ने कहा, हालांकि परिवार वालों के दबाव के कारण एक दिसंबर को मैं महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने मुझे भगा दिया। उसके बाद अगले दिन मैं एसएचओ से मिलने पहुंचा, लेकिन उन्होंने भी कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद पीडि़ता के पिता ने एसपी से मुलाकात की, जिन्होंने पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीडऩ होने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन पीडि़ता के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया, हमने मुख्य संदिग्ध व सेना के जवान के ठिकाने का पता कर लिया है, जो इलाहाबाद में है, उससे पूछताछ करने के लिए टीम गठित की गई है। वहीं दूसरी घटना 14 वर्षीय एक किशोरी के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की है। घटना शनिवार की है। बिजनौर जिले के पृथ्वीपुर गांव के निवासी व आरोपी शैंकी सिंह के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और पीडि़त किशोरी का रविवार को मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है।
वहीं किशोरी के चाचा पर भी आरोपी की मदद करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल किशोरी के चाचा ने उसे स्कूल ले जाने के लिए अपनी बाइक पर बिठाया था और बाद में आरोपी से कहा था कि वे किशोरी को स्कूल तक ले जाए। दोनों आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़े

Web Title-2 More rape cases come in light in uttar pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, rape cases, up rape, bijnor, suv, coaching institute, two wheeler, fir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bijnor news, bijnor news in hindi, real time bijnor city news, real time news, bijnor news khas khabar, bijnor news, bijnor news in hindi, real time bijnor city news, real time news, bijnor news khas khabar, bijnor news in hindi, 2 more rape cases come in light in uttar pradesh
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved