• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बरेली में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

PM Modi grand road show in Bareilly crowd gathered - Bareilly News in Hindi

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली में रोड शो किया। रोड शो के रूट पर दोनों तरफ समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कई जगह मंच बनाए गए थे, जहां से लोगों ने पुष्पवर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत किया। रोड शो का मार्ग पूरी तरह भगवामय दिखा। इस दौरान लगभग 1.2 किलोमीटर के रोड शो रूट पर सड़क के दोनों किनारे पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बरेली से लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के पक्ष में वोट की अपील करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का रोड शो राजेन्द्र नगर स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल से शुरू होकर शिवाजी चौक होते हुए डीडी पुरम चौराहा स्थित शहीद चौक तक गया। इस दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी ने जनता का पार्टी सिम्बल के साथ हाथ हिलाकर अभिवादन किया। रोड शो के रूट और उसके आसपास की सड़कों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने जनता से अपील की कि बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार को चुनकर सदन में भेजें। उनकी इस अपील पर बरेली के मतदाताओं ने 'मोदी-योगी जय श्रीराम' कहकर विश्वास दिलाया कि 'अबकी बार 400 पार' में हमारा भी योगदान होगा।
रोड शो में शामिल अल्पसंख्यक समाज ने भी दोनों नेताओं का जोरदार अभिनंदन किया। लगभग 45 मिनट से भी ज्यादा देर तक चले रोड शो में जहां तक नजर गई, हर तरफ जनसैलाब ही दिखाई दिया।
पीएम मोदी और सीएम योगी के स्वागत में पूरे रूट पर लोक संस्कृति का संगम भी दिखा। शंखनाद और डमरू बजाकर उनकी अगवानी की गई। रोड शो में 12 स्थानों पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi grand road show in Bareilly crowd gathered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, grand road show, bareilly, crowd gathered, election2024, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bareilly news, bareilly news in hindi, real time bareilly city news, real time news, bareilly news khas khabar, bareilly news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved