• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बांदा: पुलिसकर्मियों के हमले में आईपीएस अधिकारी घायल

policemen attack on IPS in Banda - Banda News in Hindi

बांदा। बालू भरे ट्रकों से अवैध वसूली पकड़ने शनिवार को आए अपने ही महकमे के पुलिस अधिकारियों पर उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की गिरवां थाने के पुलिसकर्मियों ने हमला बोल दिया, जिससे एक आईपीएस अधिकारी के हाथ और पैर टूट गए। इस मामले में एसपी ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा कर थानाध्यक्ष और एक सिपाही को निलंबति कर दिया है। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बताया कि बालू भरे ट्रकों से पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने की शिकायत पर डीजीपी ने लखनऊ से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार और मोहित गुप्ता की अगुआई में बाहरी जिले के पुलिसकर्मियों के साथ गोपनीय ढंग से एक दल भेजा था, इसकी भनक जिले में नहीं थी। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह यह दल जैसे ही गिरवां थाने के पास पहुंचा, वहां कुछ पुलिसकर्मी और उनके लोग बालू भर कर गुजर रहे ट्रकों से अवैध वसूली करते पकड़ लिए गए। उन्होंने बताया कि 'खुद के पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों ने दल पर हमला बोल दिया, जिससे आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार के हाथ और पैर टूट गए हैं।
एसपी ने बताया कि इस मामले में थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह और एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-policemen attack on IPS in Banda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ips officer injured, attack by policemen, policemen attack on ips, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, banda news, banda news in hindi, real time banda city news, real time news, banda news khas khabar, banda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved