• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्राण प्रतिष्ठा के बाद 18.75 लाख श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन

After consecration, 18.75 lakh devotees had darshan of Shri Ram Lalla. - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन की कतार टूटने नहीं दी है। प्राण प्रतिष्ठा से लेकर अब तक 18.75 लाख से अधिक रामभक्तों ने नव्य-भव्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन-पूजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। रोजाना दो लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के दरबार में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर से लेकर मंदिर परिसर में दिनभर जय श्रीराम का जयघोष गूंज रहा है। देश-विदेश, विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
रविवार को भी करीब 3.25 लाख श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए। प्रशासन की तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार राम-लला प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी को- 5 लाख, 24 जनवरी को - 2.5 लाख, 25 जनवरी को - 2 लाख, 26 जनवरी को - 3.5 लाख, 27 जनवरी को - 2.5 लाख व 28 जनवरी - 3.25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After consecration, 18.75 lakh devotees had darshan of Shri Ram Lalla.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shri ram lalla, ayodhya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved