• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

LDA ने ढहाया गायत्री प्रजापति का अवैध काम्प्लेक्स

अमेठी। लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश के बाद एलडीए ने शनिवार को सपा सरकार के विवादित मंत्री एवं गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के लखनऊ सालेहनगर स्थ‍ित अवैध बिल्डिंग को ढहा दिया है। ढाई गई बिल्डिंग का गायत्री प्रजापति ने आवासीय नक्शा भी पास कराया था। जिस पर बाद में अपने पद की हनक दिखाते हुए उन्होंने व्यावसायिक निर्माण करा लिया था। पढ़े क्या है पूरा मामला
गौरतलब रहे कि अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान एलडीए के संयुक्त सचिव, एसपी सिटी और जिला प्रशासन से एसीएम, पीएसी के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा वीसी प्रभु एन सिंह खुद एलडीए की टीम के साथ पोकलैंड मशीन लेकर मौके पर पहुंचे थे। अवैध निर्माण गिराने के दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

अप्रैल में ही हो गया था काम्प्लेक्स गिराने का आदेश

सनद रहे कि पूर्व की सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति का यह अवैध निर्माण सालेहनगर तिराहे पर स्थित था जिस पर गायत्री प्रजापति का अवैध कॉम्प्लेक्स बना हुआ था। एलडीए ने मानकों के विपरीत बने इस कॉम्प्लेक्स को तोड़ने के लिए अप्रैल में ही आदेश जारी किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-LDA demolishes Gayatri Prajapati illegal complex
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lda demolishes, gayatri prajapati, illegal complex, lucknow high court, amethi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amethi news, amethi news in hindi, real time amethi city news, real time news, amethi news khas khabar, amethi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved