• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेठी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा भी घायल

Amethi: Elderly man beaten to death over land dispute; wife and son also injured - Amethi News in Hindi

अमेठी । उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में बुजुर्ग की पत्नी और बेटा बुरी तरह घायल हो गए हैं। यह पूरा मामला अमेठी थाना क्षेत्र के सैदपुर दलशाह गांव का है, जहां जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हुए हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में मृतक की पत्नी और बेटा भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान रामफली पाल के रूप में हुई है। वहीं, मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे थाना क्षेत्र अमेठी के ग्राम सैदपुर दलशाह में दो पड़ोसियों के बीच घर का छज्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और इस घटना में बुजुर्ग राम फली पाल को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर नाम नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। इस घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लेकर साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि बुजुर्ग की हत्या का एक इसी प्रकार का दूसरा मामला मंगलवार को झारखंड के गुमला जिले से सामने आया, जहां एक वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान गांव निवासी धना उरांव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि धना उरांव रोज की तरह शौच के लिए घर से खेत की ओर निकले थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर गांव के ही छोटू उरांव ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amethi: Elderly man beaten to death over land dispute; wife and son also injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: land dispute, amethi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amethi news, amethi news in hindi, real time amethi city news, real time news, amethi news khas khabar, amethi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved