अमेठी। लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश के बाद एलडीए ने शनिवार को सपा सरकार
के विवादित मंत्री एवं गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के लखनऊ सालेहनगर
स्थित अवैध बिल्डिंग को ढहा दिया है। ढाई गई बिल्डिंग का गायत्री
प्रजापति ने आवासीय नक्शा भी पास कराया था। जिस पर बाद में अपने पद की हनक
दिखाते हुए उन्होंने व्यावसायिक निर्माण करा लिया था।
पढ़े क्या है पूरा मामला
गौरतलब रहे कि अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान एलडीए के संयुक्त सचिव, एसपी
सिटी और जिला प्रशासन से एसीएम, पीएसी के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके
अलावा वीसी प्रभु एन सिंह खुद एलडीए की टीम के साथ पोकलैंड मशीन लेकर मौके
पर पहुंचे थे। अवैध निर्माण गिराने के दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स
मौजूद रहा।
अप्रैल में ही हो गया था काम्प्लेक्स गिराने का आदेश
सनद रहे कि पूर्व की सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति का यह
अवैध निर्माण सालेहनगर तिराहे पर स्थित था जिस पर गायत्री प्रजापति का अवैध
कॉम्प्लेक्स बना हुआ था। एलडीए ने मानकों के विपरीत बने इस कॉम्प्लेक्स को
तोड़ने के लिए अप्रैल में ही आदेश जारी किया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हाईकोर्ट से मिला था झटका
इस क्रम में 14 जून बुधवार को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने के आदेश थे।
लेकिन तभी गायत्री के बेटे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी, इस कारण
बुलडोजर नही चल सका। लेकिन 15 जून को हाईकोर्ट ने गायत्री को राहत देने
से इनकार कर दिया जिससे उन्हें कड़ा झटका लगा था।
ये भी पढ़ें - इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर