• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Chennai : PM मोदी बोले, एक साथ काम करें एशियाई देशों के सर्वश्रेष्ठ दिमाग

चेन्नई। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के सात दिवसीय दौरे से भारत लौट आए हैं। हमेशा सक्रिय रहने वाले नेता के रूप में मशहूर मोदी आज कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए यहां पहुंचे। उन्होंने आईआईटी मद्रास के 56वें दीक्षांत समारोह के साथ इसी परिसर में आयोजित सिंगापुर-भारत हैकथॉन के पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लिया। मोदी ने कहा कि मैं इसमें यकीन करता हूं कि तकनीक और व्यापार लोगों को एकजुट करने का काम करते हैं। एशियाई देशों के सर्वश्रेष्ठ दिमाग एक साथ काम करें और इनोवेटिव समाधान खोजें खास तौर पर ग्लोबल वॉर्मिंग और क्लाइमेट चेंज को लेकर। भारत का फोकस इस वक्त इनोवेशन के जरिए आम लोगों के जीवन में बेहतर बदलाव लाने की कोशिश पर है। अटल इनोवेशन योजना, स्टार्टअप योजना जैसे कार्यक्रमों के जरिए इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पहले मोदी का एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत हुआ। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका में भी तमिल भाषा की धूम है। हम लोग सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं, लेकिन इसका मतलब प्लास्टिक फ्री इंडिया नहीं है। प्रधानमंत्री नेे कार्यकर्ताओं से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के लिए तैयारी करने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Narendra Modi in Chennai, will address IIT-M convocation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm narendra modi, chennai, iit-m convocation, indian institute of technology, madras, singapore, tamil language, plastic, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved