• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब, तमिलनाडु में आवाजाही के लिए ई-पास होगा जरूरी

Now, e-pass will be necessary for movement in Tamil Nadu - Chennai News in Hindi

चेन्नई । तमिलनाडु सरकार ने केरल सहित अन्य राज्यों से आवाजाही के लिए ई-पास जरूरी कर दिया है। कोविड मामलों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए राज्य ने कई फैसले किए हैं। राज्य में शनिवार को पिछले 24 घंटें में कोविड-19 के 14,842 नए मामले दर्ज किए हैं, जिसमे से 80 लोगों की जानें गई हैं और 9,142 मामले ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ अबतक 1,00,668 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। तमिलनाडु भी केरल से आने वाले लोगों के लिए 14 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर रहा है साथ ही यह फैसला रविवार को लिया जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा रविवार को लॉकडाउन लागू करने के बाद रविवार की सुबह से व्यस्त कोयमबेडु बाजार सूना रहा। कोयमबेडु बाजार दक्षिण भारत में सब्जियों की आपूर्ति करता है।
राज्य ने निजी कार्यों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें केवल 50 लोग शादी में और 25 अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।
मॉल, बड़े स्टैंडअलोन दुकानें और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सभी सप्ताह में बंद रहेंगे साथ ही थिएटर, बार, जिम, मनोरंजन क्लब, ऑडिटोरियम और कॉन्फ्रेंस हॉल भी बंद रहेंगे। टीएसएमएसी शराब दुकानों को कार्य करने की छूट है लेकिन शराब की दुकानों से जुड़े बार खोलने की अनुमति नहीं है।
किराने की दुकानों और सब्जी दुकानों को खोलने की छूट है लेकिन बड़े मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित सब्जी और किरानों की दुकानें खोलने की छूट नहीं है। बिना एयर कंडीशनर वाले डिपार्टमेंटल स्टोर्स को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की छूट है।
होटल और लॉज के मेहमानों को उनके कमरों में खाना दिया जाएगा और रेस्तरां को कार्य करने की अनुमति नहीं है, लेकिन टेकअवे की छूट है। सभी नगर निकायों में ब्यूटी पार्लर और स्पा बंद कर दिए जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now, e-pass will be necessary for movement in Tamil Nadu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tamilnadu news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved