• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार के बाद अब BJP की तमिलनाडु पर नजर, बनाया ये प्लान

चेन्नई। बिहार में सरकार बनाने के बाद अब बीजेपी ने अपना पूरा ध्यान तमिलनाडु की ओर केंद्रित कर दिया है। तमिलनाडु में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी कम से कम 120 सीटें जीतना चाहती है, ताकि राज्य में उसकी पैठ बन सके। राज्य के दो कद्दावर नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि के बीमारी के चलते राजनीति से रिटायरमेंट लेने पर और जयललिता के निधन के बाद से ऐसा कोई नेता नहीं है जिसकी पूरे राज्य में जनता के बीच अच्छी पकड़ हो। ऐसे में भाजपा का प्लान है कि वो ज्यादा से ज्यादा सीटें जीते। 2016 के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक नई रणनीति तैयार की है। पार्टी राज्य में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए विस्तारक कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें फिलहाल 10 हजार पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की मेंबरशिप बढ़ा रहे हैं। 5 हजार अन्य कार्यकर्ता बदलाव लाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। राज्य में पार्टी की संभावनाओं को तलाशने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 22, 23 अगस्त को दौरा करेंगे। शाह राज्य के ओबीसी नेताओं से मिलेंगे। शाह का गेम प्लान कांग्रेस के साथ-साथ डीएमके को भी बाहर करने का है जो राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद से खाली हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After Bihar, BJP next target is Tamil Nadu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp national president, amit shah, bjp, tamil nadu, former chief minister, j jayalalithaa death, dmk chief, m karunanidhi, bjp state president, tamilisai soundararajan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved