• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर : जानलेवा हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार

Udaipur: Five accused of deadly attack arrested - Udaipur News in Hindi

उदयपुर । प्रतानगर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रीतम सिंह केलावत उर्फ लालू पुत्र जगत सिंह, पूरण सिंह पुत्र मनोहर सिंह खांसला, जयंती छीपा पुत्र रामजी, पंकज पुत्र कैलाश छीपा और विक्रम सिंह पुत्र केसर सिंह शामिल हैं। थानाधिकारी हिमान्शु सिंह राजावत ने बताया कि आरोपियों से उपयोग ली कार जब्त कर ली गई है। जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि 16 दिसम्बर को हनुमानगढ़ मूल के ईश्वर सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसमें बतया कि वह अपने भांजे सुनील के साथ ट्रांसपोर्टनगर में खाना खाने गए थे। जहां पांच युवक होटल चालक से झगड़ा कर रहे थे। उसने रोका तो उन्होंने उसके भांजे सुनील पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया तथा आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धरा 323, और 307 के तहत मामला दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur: Five accused of deadly attack arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, five accused, of deadly attack, arrested, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved