• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई, गोदाम को किया गया सील

Udaipur. Action against illegal construction in authority area, warehouse sealed - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त के आदेशों के अनुपालन में मंगलवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में एक अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व ग्राम तितरडी की आराजी संख्या 2452, जो कि कृषि भूमि के अंतर्गत आती है, उसमें बिना किसी विधिवत रूपांतरण एवं भू-उपयोग परिवर्तन कराए लगभग 10,000 वर्गफीट क्षेत्र में टिन शेड डालकर ट्रैक्टर एवं अन्य यंत्रों के लिए एक व्यवसायिक गोदाम का निर्माण किया गया था। इस अवैध निर्माण के अंतर्गत व्यवसायिक गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही थीं। प्राधिकरण अधिनियम-2023 की धारा 32 के तहत इस अवैध निर्माण पर पूर्व में ही विधिक कार्यवाही कर आदेश जारी किए गए थे, किंतु संबंधित पक्ष द्वारा व्यवसायिक गतिविधियाँ जारी रखी गईं। इस पर गंभीरता दिखाते हुए प्राधिकरण उपायुक्त के आदेशानुसार मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल को सील कर दिया गया।
यह कार्रवाई तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के निर्देशन में की गई, जिसमें श्री भरत हथाया, श्री अभिमन्यु सिंह राणावत, श्री अभय सिंह, श्री विजय नायक (भू-अभिलेख निरीक्षक), श्री हतेन्द्रसिंह तंवर (पटवारी) एवं होमगार्ड का जाब्ता उपस्थित रहा। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बिना अनुमति एवं स्वीकृति के किए गए निर्माणों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur. Action against illegal construction in authority area, warehouse sealed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, action, against, illegal, construction, authority area, warehouse, sealed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved