• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में भवन निर्माण को लेकर सख्ती, सड़कों पर नहीं फैलेगी निर्माण सामग्री

Strictness regarding building construction in Udaipur, construction material will not be spread on the roads - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। शहर में चल रहे भवन निर्माण कार्यों में अब और अधिक अनुशासन की जरूरत होगी। नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण सामग्री को सड़कों पर डालने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम रास्तों पर बिल्डिंग मटेरियल रखने से आवागमन बाधित होता है और हवा में उड़ने वाली रेती-मिट्टी से वायु प्रदूषण भी बढ़ता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कमिश्नर ने निगम की विभिन्न शाखाओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और जो भी भवन निर्माता नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन्हें पाबंद किया जाए। उन्होंने निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट लगाने का भी सुझाव दिया, ताकि मलबा और निर्माण सामग्री ढकी रह सके और प्रदूषण को रोका जा सके। निर्माण स्थलों पर लगेंगे मानचित्र बोर्ड
कमिश्नर ने आदेश दिया कि हर निर्माणाधीन भवन पर 4/4 फीट का फ्लेक्स बोर्ड लगाया जाए, जिसमें भवन अनुमति का मानचित्र प्रदर्शित हो। यदि किसी भी स्थान पर बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा है, तो संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई करनी होगी।
जिम्मेदार शाखाओं को मिला निर्देश
स्वास्थ्य शाखा : स्वास्थ्य निरीक्षक और जमादार अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे।भवन शाखा : सहायक नगर नियोजक, नगर नियोजन सहायक और कनिष्ठ अभियंता जिम्मेदारी संभालेंगे।
अतिक्रमण शाखा : राजस्व निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
निर्माण शाखा : कनिष्ठ अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे।नगर निगम ने साफ कर दिया है कि अब निर्माण कार्यों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी। जो भी बिल्डिंग निर्माणकर्ता नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strictness regarding building construction in Udaipur, construction material will not be spread on the roads
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: strictness, regarding, building, construction, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved