• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में पुलिस को देख तस्करों ने की फायरिंग

Smugglers opened fire on seeing police in Udaipur - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। जिले में पिंडवाड़ा हाईवे पर पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तस्करों का पीछा किया लेकिन वह अपनी कार छोड़कर भाग निकले। जिसकी तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के कट्टों में डोडा-चूरा बरामद हुआ। घटना बुधवार रात डेढ़ बजे जसवंतगढ़ चौराहे के समीप का है। जहां पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। पुलिस ने उस दौरान दो स्कॉर्पियो कारों को रूकने का इशारा किया लेकिन उसमें सवार लोगों ने नाकाबंदी तोड़ी और भागने लगे। सायरा की तरफ उनके भागने पर सायरा और गोगुंदा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत सीधे गोगुंदा टोल प्लाजा पर पहुंचे। इसी दौरान नाकाबंदी तोड़कर निकली कार टोल का बैरिकेड्स तोड़कर तेज गति से निकलीं। पुलिस को भयभीत करने किया हवाई फायर
गुरुवार तड़के गोगुंदा थाना पुलिस को सूचना मिली मारूवास रोड पर पलटी कार को क्रेनों के जरिए सीधा कर रोड की एक ओर कर उसमें रखा सामान दूसरी कार में शिफ्ट किया जा रहा है। जिस पर पुलिस मौके पर जांच के लिए पहंची। पुलिस के पहुंचते ही एक युवक ने पिस्टल निकालकर हवाई फायर किया और अपनी कार को लेकर गोगुंदा की ओर भाग निकले। उनके फरार होने की सूचना पर मोडी रोड पर नाकाबंदी की गई जहां हैड कांस्टेबल ने रामचंद्र ने तस्करों की एक कार के टायर पर फायरिंग का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस क्रेन चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Smugglers opened fire on seeing police in Udaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur police, smugglers, encounter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved