• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मकर संक्रान्ति पर नारायण सेवा संस्थान ने की गरीबों एवं दिव्यांगजनों की सेवा

Narayan Seva Sansthan Serves the Poor and Disabled on Makar Sankranti - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। दान और पुण्य के पर्व मकर संक्रान्ति को नारायण सेवा संस्थान द्वारा गरीबों एवं दिव्यांगजनों की सेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के नव-निर्मित भवन ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ के बाहर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल एवं निदेशक वंदना अग्रवाल ने जरूरतमंदों, गरीबों और राहगीरों को तिल के लड्डू एवं कंबलों का वितरण किया। वहीं सेवा महातीर्थ बड़ी परिसर में नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों, दिव्यांगजनों और उनके परिजनों के लिए निदेशक पलक अग्रवाल के नेतृत्व में मीठे भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और दिव्यांगजनों में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दिव्यांगजनों से आत्मीय संवाद कर उनके दुःख-दर्द को समझा और उन्हें भोजन, स्वेटर, कंबल के साथ-साथ लफसी, पकौड़ी एवं खिलौनों का वितरण किया। सेवा, संवेदना और समर्पण के भाव से मनाया गया यह मकर संक्रान्ति पर्व मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता नजर आया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Narayan Seva Sansthan Serves the Poor and Disabled on Makar Sankranti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: makar sankranti, narayan seva sansthan, udaipur, charity, disabled people, poor welfare, social service, humanity, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved