• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयड़ नदी में अतिक्रमण देखकर भड़के विधायक जैन

MLA Jain enraged after seeing encroachment in Ayad River - Udaipur News in Hindi

- बोले : आकाओं को पैसा खिलाकर बरसों से जमे बैठे हैं उदयपुर, जेइएन से एसई तक यहीं बने उदयपुर । उदयपुर शहर से नवनिर्वाचित विधायक ताराचंद जैन शनिवार को आयड़ नदी का दौरा करने पहुंचे। नदी की दुर्दशा देखकर अधिकारियों पर जमकर भड़के। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर खरी—खोटी सुनाई और यहां तक कह डाला कि वह अपने आकाओं को पैसा खिलाकर बरसों से उदयपुर में जमकर बैठे हैं। कुछ समय इधर—उधर बैठ जाते हैं और फिर से पुरानी कुर्सी पर आकर जम जाते हैं। विधायक जैन ने यहां तक कहा कि कई अधिकारी तो यहीं जेईएन नियुक्त हुए और एईएन, एक्सईएन के बाद पदोन्नत होकर एसई भी बन गए लेकिन उदयपुर नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि उदयपुर की पहचान आयड़ नदी को लापरवाह अधिकारियों ने गंदे नाले में तब्दील कर दिया। उपर से इस पर इतने प्रयोग कर डाले कि उसका मूल स्वरूप इतिहास का हिस्सा बन गया। आयड़ नदी को बेनिस बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए लेकिन नदी का वजूद ही मिटाने में जुट गए।
विधायक जैन बोले कि इस संबंध में वह महापौर जीएस टांक से बात करेंगे तथा उन्हें पूरी स्थिति बताकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए कहेंगे। विधायक के साथ पूर्व पार्षद नानालाल बया, भूपेंद्र जैन, पार्षद पूनम चंद मोर, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, प्रेम ओबरवाल, ललित तलेसरा, महेश भावसरा सहित सभी क्षेत्रवासी मौजूद थे।
नदी की स्थिति बदतर कर दी
विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि उन्होंने आयड़ नदी का दौरा किया और उसमें चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। नदी के ऐसे हालात कर दिए वह बदतर हो गई। उन्होंने नदी पेटे में कराए जा रहे निर्माण को गलत बताया। उन्होंने नदी के 25 फीट छोटे किए जाने पर सवाल भी उठाए तथा इस संबंध में तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाकर नदी को फिर से चौड़ा करने को कहा। उन्होंने एक इंजीनियर की तरफ इशारा करते हुए यह भी कहा कि यह सब इनकी मिलीभगत से हुआ है।
कलेक्टर मौके पर आए, नदी पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू
विधायक के दौरे की सूचना पर जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल भी मौके पर आए। उनके निर्देश पर नदी पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया। विधायक ने कलेक्टर को दिखाया कि पूर्व में आयड़ नदी को जहां तक चिन्हित किया था, उससे आगे तक निर्माण कर दिए गए। उन्होंने कहा, अतिक्रमण करने वाला भले ही उनका सगा भाई भी क्यों ना हो, तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Jain enraged after seeing encroachment in Ayad River
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mla jain enraged, after seeing encroachment, in ayad river, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved