• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

इंटरनेशनल स्टोन टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन, देश विदेश के स्टोन एक्सपर्ट जुटे

कटिंग के बाद भी नहीं टूटता ब्लाॅक: ईटली के रेपोक्स के सीईओ मैसिमो बेसचेरिनी ने बताया कि ईटली में हमने देखा कि ब्लाॅक या तो कटिंग के दौरान या कटिंग के बाद टूट जाते थे। ऐसे में उन्हें चिपकाया भी जाता था, लेकिन उनका उतना पैसा नहीं मिल पाता। ग्राहक हल्की सी दरार देखकर ही मना कर देते। इसके लिए हमनें प्रयोग किया। वहां हमने एक एयर कंटेनर बनाया और ब्लाॅक को कटिंग पर भेजने से पहले ही उसमें रेजिन डाल दिया जाता। इससे ब्लाॅक इतना मजबूत हो जाता कि वो कटिंग के दौरान भी नहीं टूटता। ब्लाॅक कटिंग के बाद जब स्लैब सामने आता तो कोई बता नहीं पाता कि इसमें दरार थी या नहीं। इसके चलते वेस्ट की संख्या घटकर शून्य रह गई। इसी तरह का प्रयोग हमने ब्लाॅक को खिसकाने में किया। यहां हमने एयर बैग को दो ब्लाॅक में फंसाकर हवा से ब्लाॅक खिसकाने का कार्य किया। परिणाम यह रहा कि कम समय और कम मेन पावर में काम होने लगा। कॉन्फ्रेंस में एसबीआई के डीजीएम विनोद कुमार ने कहा कि मार्बल प्लस एसबीआई पर जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति अधिकत मार्बल व्यवसाय करना चाहता है तो हम उसे शीध्र से शीघ्र लोन देने के लिए प्रतिबदध हैं। ब्रांच स्तर पर इसकी अधिकत किया गया है। समय के साथ बदलती है डिमांड: पोलेंड से आए संजय कुमार शर्मा कहते हैं कि परिधानों की तरह ही मार्बल में भी डिमांड हर रोज बदल जाती है। वर्तमान में मार्बल की ढेरों वैरायटियां बाजार में उपलब्ध है। जरूरत है कि खूबसूरती को बारीकि से अंजाम देने की। इसके लिए नई मल्टी वायर स्टोन कटिंग मशीन को तैयार किया। जिससे मार्बल स्लैब की कटिंग में इतनी बारीकी रहती कि उसमें वेस्टेज की आंकड़ा भी कम हो जाता। वहीं, आरिफ शेख ने बताया कि मार्बल इंडस्टीज में हर रोज नए प्रयोग हो रहे हैं। पहले जहां मार्बल का उपयोग फर्श के रूप में होता था, वहीं अब मार्बल का मल्टीपर्पज इस्तेमाल होने लगा है। कॉन्फ्रेंस में दक्षिणी राजस्थान सहित देश के विभिन्न मार्बल मंडियों के उद्यमी शामिल हुए। विभिन्न सत्रों में आरिफ शेख ने स्टोन टेक कमिंग ऑफ एज, अंशुल राठी ने खनन में डोन की उपयोगिता पर, महेश वर्मा ने बिल्डिंग एक्सटम डबल स्टक्चर यूजिंग स्टोन ब्लाॅक्स के प्रयोग पर जानकारियां दी।

कॉन्फ्रेंस में आज: कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को स्टोन प्रोसेसिंग टेक्नोलाॅजी वैल्यू एडिशन एवं वेस्ट यूटिलाइजेशन, स्टोन केयर इंस्टालेशन एंड क्लेडिंग टेक्निक्स व ओपन इंटरेक्शन विद आर्किटेक्चर्स का आयोजन होगा। इसमें देश विदेश से आए वक्ता विषय से संबंधित विचार रखेंगे। इस दौरान यूसीसीआई के अध्यक्ष रमेश सिंघवी, उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समिति के अध्यक्ष बनाराम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष शरद कटारिया सहित कई मार्बल उद्यमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

Web Title-International Stone Technology Conference organized in Udaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, international stone technology conference, marble, marble waste management, global stone technology forum, international stone seminar, udaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi, international stone technology conference organized in udaipur
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved