• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हालात नहीं सुधरे तो चुनाव भाजपा बनाम आम जनता का : गहलोत

If the situation does not improve then elections will be between BJP vs common people: Gehlot - Udaipur News in Hindi

- उदयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा के समर्थन में जनसभा को कर रहे थे संबोधित उदयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज मुल्क खतरनाक दौर से गुजर रहा है। आज देश के हालात गंभीर है। हालात नहीं सुधरे तो ऐसा समय आएगा, जब चुनाव भाजपा बनाम आम जनता का हो जाएगा। अगले चुनाव की गारंटी नहीं है। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी संवैधानिक संस्थाओं ईडी और इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर रहे हैं। नेताओं और उद्योगपतियों को धमका रहे हैं। गहलोत शनिवार को उदयपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा के नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट फैसलों से मोदी सरकार और भाजपा वाले घबराए हुए हैं। अब इनकी पोल खुल रही है। लोकतंत्र तभी जिंदा रहता है जब चुनाव निष्पक्ष होता है। भाजपा वाले विधायक खरीदकर अपनी सरकार बना रहे हैं तो ऐसे में जनता के वोट का क्या मायना रहा।
गहलोत ने कहा, उनके प्रत्याशी ताराचंद मीणा का इस्तीफा बड़ी मुश्किल से स्वीकार तब किया जब उन्हें खुद मुख्यमंत्री से कहना पड़ा। जबकि प्रतिद्वन्द्वी भाजपा प्रत्याशी का इस्तीफा तत्काल स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में अमेरिका व जर्मनी फटकार रहे हैं तो भाजपा वाले उन्हें देश के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं देने की नसीहत दे रहे हैं। जबकि मोदी खुूद अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प का हाथ पकड़कर बोलते थे, अबकी बार ट्रम्प सरकार।
कांग्रेस के खाते फ्रीज करने पर संयुक्त राष्ट संघ बोल रहा है। गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी से पिछले दस साल का हिसाब मांगते हुए कहा कि वे भाजपा के 24 सांसदों से सवाल करें कि उन्होंने 5 साल में राजस्थान के लिए क्या किया? पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा को विजयी बना लोकसभा में भेजने की अपील की।
कन्हैया हत्याकांड का केस हमारे पास होता तो आरोपियों को हो जाती फांसी
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने इतना झूठ बोला कि राजस्थान में कांग्रेस की दोबारा सरकार नहीं बन पाई। सबसे बड़ा झूठ जघन्य कन्हैया हत्याकांड को लेकर भाजपा ने बोला। हत्या के बाद कटारिया, राठौड़ आदि भाजपा वाले हैदराबाद चले गए, जबकि वे जोधपुर से जयपुर गए। वहां से डीजीपी व सचिव को लेकर सीधे उदयपुर में दिवंगत कन्हैयालाल के घर पहुंचे और आश्रितों से मिले तो दो घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आश्रितों को पचास 50 लाख की आर्थिक मदद व दोनों बेटों को सरकारी नौकरी तथा आरोपियों को पकड़ने वाले दोनों सिविल लोगों को भी सरकारी नौकरी दी। इतना सब कुछ किया फिर भाजपा वालों ने हिंदू मुस्लिम करते हुए सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने दावा किया कि यदि यह मामला राज्य सरकार के पास होता तो अब तक आरोपियों को फांसी की सजा हो चुकी होती।
आजादी के बाद उदयपुर में पहली बार बना आदिवासी कलेक्टर
आजादी के बाद पहली बार उदयपुर में आदिवासी कलेक्टर बना। इन्होंने वह काम किया जो बेमिसाल था। कार्यकर्ता बनकर काम किया। आम आदमी के सुख—दुख को जाना। मैंने सभी विधायकों से कहा था कि वे मांगते—मांगते थक जाएंगे, लेकिन वे देते—देते नहीं थकेंगे। सरकार के विरोध में लहर नहीं थी फिर भी भाजपा द्वारा सरकार गिराने की साजिश की गई लेकिन पूरे पांच साल काम करना बड़ी उपलब्धि रही। काम में कोई कमी नहीं रखी। सामाजिक सुरक्षा के खूब काम किए। लोगों को महंगाई से राहत दी। गरीब-अमीर में बढ़ती खाई को आधार बनाकर शासन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If the situation does not improve then elections will be between BJP vs common people: Gehlot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: if the situation does not improve, then elections, will be between, bjp vs common people, gehlot, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved