• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर से मुम्बई सीधी ट्रेन चलने की उम्मीद जगी

Hope raised to run direct train from Udaipur to Mumbai - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। वंदे भारत ट्रेन के बाद उदयपुर के लिए रेलवे इस साल एक और नई सौगात दे सकता है। भारतीय रेलवे ने संकेत दिए हैं इस साल उदयपुर से मुम्बई के लिए सीधी रेल सेवा शुरू की जा सकती है। अभी तक उदयपुर से मुंबई के बांद्रा तक दो ट्रेनें चल रही है लेकिन इनमें से कोई सीधे मुम्बई तक नहीं है। जो नई ट्रेन चलेगी वह अब अहमदाबाद होते हुए मुम्बई जाएगी जो सीधा रास्ता है। जिसमें 18 घंटे की बजाय महज 12 घंटे ही लगेंगे और समय के साथ पैसों की भी बचत होगी। उदयपुर से सीधे मुंबई तक नई ट्रेन चलाने की मांग भी लंबे समय से चल रही है। हालांकि, रेलवे ने अभी कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन, 25 सितंबर से शुरू हुई उदयपुर-जयपुर वंदे भारत के 24 सितंबर को शुभारंभ के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी ने घोषणा की थी कि जल्द ही उदयपुर से मुंबई के बीच सीधी ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। जिसके लिए उदयपुर से अहमदाबाद तक विद्युत लाइन के पूरे होने का इंतजार किया जा रहा था, जो अब पूरा होने वाला है। अभी अलग-अलग रूटों से चल रही दोनों ट्रेनें 17 से 18 घंटे तक का समय ले रही हैं। जबकि सीधी ट्रेन मिलने पर यह समय 12 से 13 घंटे ही रहेगा। रेलवे ने बताया कि अहमदाबाद से उदयपुर के 210 किमी रूट के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम हो रहा है। उदयपुर से डूंगरपुर तक का काम हो चुका है। अब 210 किमी में से 95 किमी काम बाकी है। मुंबई से अहमदाबाद तक का रूट पहले से इलेक्ट्रिफाई है। ऐसे में वहां से अहमदाबाद तक चल रही ट्रेन को उदयपुर तक बढ़ाए जाने की पूरी संभावना है।
अभी चल रही ये ट्रेन :
कई राज्यों से होकर गुजरती हैं उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलती है। यह उदयपुर से संचालित होती है। सफर 945 किमी का है और 16 घंटे 5 मिनट में तय करती है। जबकि एक और ट्रेन पैलेस क्वीन हफ्ते में एक दिन सोमवार को ही चलती है। यह ट्रेन मैसूर से शुरू होती है और उदयपुर पहुंचती है। जो राजस्थान सहित पांच राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक को कनेक्ट करती है। उदयपुर से चलने पर यह ट्रेन बांद्रा पहुंचाने में 17 घंटे से अधिक समय लेती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hope raised to run direct train from Udaipur to Mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, vande bharat train, railways, direct train service, mumbai, bandra, ahmedabad, time, money, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved