• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिश्वत लेते हैड कांस्टेबल गिरफ्तार, 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा

Head constable arrested for taking bribe, caught red handed taking Rs 10,000 - Udaipur News in Hindi

- झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने के एवज में मांगी 50 हजार रुपए की रिश्वत, 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा उदयपुर । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर की टीम ने ज़िले के पहाड़ा थाने के हैड कांस्टेबल कमलसिंह कीकावत को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम को देखकर हैड कांस्टेबल पास ही खेत में भागने लगा। भागते हुए असंतुलिक होकर वह गिर गया। तभी एसीबी टीम ने उसका पीछा करते हुए दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ा निवसी संजय कुमार पुत्र बाबूलाल बडेरा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को इसकी शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि पहाड़ा थाने में 15 दिसंबर को एक महिला के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी जांच हैड कांस्टेबल कमलसिंह कीकावत कर रहा था।
इस मामले में शिकायतकर्ता ने संजय कुमार बड़ेरा पर अपहरण में सहयोग करने का संदेह जताया था। जिस पर हैड कांस्टेबल ने संदेह के आधार पर झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत नहीं दिए जाने पर हैड कांस्टेबल उसे परेशान कर रहा था। जिस पर परिवादी हैड कांस्टेबल को 35 हजार रुपए की रिश्वत देने पर सहमत हो गया था।
जिसकी पहली किश्त के रूप में दस हजार रुपए दिए जाने की सहमति बुधवार को बनी थी। जैसे ही हैड कांस्टेबल कीकावत ने रिश्वत राशि ली, उसी समस एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। जिसे गुरुवार को उदयपुर की अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Head constable arrested for taking bribe, caught red handed taking Rs 10,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: head constable arrested, for taking bribe, caught red handed, taking rs 10, 000, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved