• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसानों ने रखी दस सूत्री मांगें, करेंगे प्रदेश व्यापी आंदोलन

Farmers kept ten point demands, will do state wide movement - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। किसानों ने राज्य सरकार के समक्ष दस सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांग की है। ऐसा नहीं किए जाने पर भारतीय किसान संघ ने प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय किसान संघ चित्तौड़गढ़ प्रांत की ओर से शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में संघ पदाधिकारियों ने आगमी 16 मई से प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के जिला मंत्री भारत कुमावत, जिला उपाध्यक्ष माणकलाल चौबीसा ने किसानों की दस सूत्री मांगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लागत आधारित लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किए जाने के साथ, कृषि आदानों पर जीएसटी खत्म करने, किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोतरी किए जाने, नदियों को जोड़ने की योजना को प्राथमिकता दिए जाने, हर खेत तक पानी पहुंचाए जाने, आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दो अभयारण्य बनाने के साथ गौ संवर्धन के लिए विकसित किए जोन, बीज उत्पादन पर किसानों को सीधा अनुदान उपलब्ध कराए जाने, आपदा एवं पाला पड़ने से फसलों में हुए नुकसान का बीमा क्लेम जल्द दिलाए जाने के अलावा जैविक कृषि को प्रोत्साहन करने के साथ गोपालन हेतु उत्तर प्रदेश की तर्ज पर किसानों को सीधा अनुदान दिलाए जाने की मांग शामिल है। कुमावत ने बताया कि किसान संघ की प्रस्तावित रैली के लिए ग्राम समितियों का गठन किया जा रहा हैं। हर गांव से किसानों को जयपुर में आयोजित प्रदेश व्यापी आंदोलन में ले जाने के लिए उदयपुर जिले से 3000 किसानों का लक्ष्य रखा है। पत्रकार वार्ता में भारतीय किसान संघ के महानगर अध्यक्ष दिलीप लौहार, जिला प्रचार मंत्री पवन, गिर्वा अध्यक्ष सोहन तेली ने भी विचार रखे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers kept ten point demands, will do state wide movement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farmers kept, ten point demands, state wide movement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved