• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वत्स द्वादशी पर की गई बछड़ों वाली गायों की पूजा

Cows with calves worshiped on Vatsa Dwadashi - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। शहर में वत्स द्वादशी यानी बछ बारस का लोक पर्व सोमवार को पूरे उत्साह से मनाया गया। मातातों ने बछड़ों वाली गायों की पूजा कर संतान की रक्षा और खुशहाली की कामना की। प्रात: स्नान तथा अन्य दैनिक कार्यों से निवृत्त होने के बाद महिलाएं पर्व पर पहनने वाली वेशभूषा में घरों के आसपास गायों के ठाणों पर पहुंची। जहां बछड़े वाली गायों की पूजा की। उनके समक्ष मेहंदी, कुमकुम, कपड़ा आदि सामान तथा भोग के रूप में चने तथा मूंग अर्पित की गई। उसके बाद घरों तथा गवाड़ों में समूह के रूप में एकत्रित होकर गवल्या—जवल्या की कहानी सुनी। परम्परा के अनुसार गेहूं, चावल आदि के साथ ऐसा कोई अनाज या सब्जी नहीं खाई, जिसे चाकू या अन्य किसी औजार से काटा जाए। इसके विकल्प के रूप में गेहूं या अन्य अनाज की रोटी, कड़ी, दही आदि का इस्तेमाल भोजन में किया गया। दही में भी गाय के दूध का उपयोग नहीं किया गया। ऐसे में शहर में भैंस के दूध की खास मांग बनी रही। चने और मूंग से बने व्यंजनो से रसोई की महत उठती देखी गई। मां ने अपने बच्चों को दुलारकर उनके स्वास्थ्य और लंबे उम्र की दुआएं की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cows with calves worshiped on Vatsa Dwadashi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, vatsa dwadashi, bachh baras, cows, puja, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved