• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर से भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत ने भरा नामांकन

BJP candidate Mannalal Rawat filed nomination from Udaipur. - Udaipur News in Hindi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले—राम लहर—मोदी लहर में कांग्रेस के लोग हाथ जोड़कर भाग रहे प्रत्याशी डॉ. रावत ने कहा, बरगलाने करने वाली ताकतों को वोट की ताकत से जवाब देगा आदिवासी समाज उदयपुर में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी

उदयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में दूसरे चरण में उदयपुर लोकसभा चुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी गई। पहले दिन भाजपा के प्रत्याशी डॉ. मन्नालाल रावत ने अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। भाजपा प्रत्याशी रावत के प्रस्तावक के रूप में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली और प्रमोद सामर मौजूद थे। दूसरे चरण में नामांकन की अंतिम 4 अप्रैल तक है।
नामांकन प्रक्रिया के बाद शहर के टाउन हॉल परिसर में भाजपा की सभा भी आयोजित हुई। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की हालत तो ऐसी हो गई है कि टिकट मिलने के बाद भी उनके नेता हाथ जोड़कर भाग रहे हैं। कांग्रेस में खुद को बड़ा नेता मानने वाले नेताओं ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
बड़ी मुश्किल से वह प्रत्याशी खड़े कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राम लहर और मोदी लहर है। पीएम मोदी से पहले देश में परिवारवाद होता था लेकिन अब लोकतंत्र है। पहले जहां बेरोजगार होते थे, अब कौशल हुआ करता है। पहले जहां राम मंदिर निर्माण में रोडे अटकाए जाते थे, अब राम मंदिर का निर्माण कराया जा चुका है। पहले हम दुनिया का अनुसरण करते थे, वहीं अब दुनिया भारत की अनुसरण करने लगा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP candidate Mannalal Rawat filed nomination from Udaipur.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, candidate mannalal rawat, nomination, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved