• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए नई पहल के तहत जागरूकता कार्यशाला

Awareness workshop under new initiative for cooperative education and training - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने एक नई पहल की शुरूआत की है। इस पहल के तहत रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां राजस्थान जयपुर के माध्यम से तथा केन्द्रीय सहकारी बैंक उदयपुर के सहयोग से बैंक कार्य क्षेत्र के उदयपुर, सलूंबर, राजसमंद जिले की विभिन्न सहकारी समितियों के सदस्यों के लिए सहकारिता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहकारी प्रबंध संस्थान जयपुर से आई व्याख्याता डा. नेहा चौधरी ने कार्यक्रम में सहकारी समितियों के सदस्यों को भारत सरकार की फ्लैगशिप योजना ‘‘सहकार से समृद्धि‘‘ पहल और इसके 54 कार्यक्रमो के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छूटी हुई ग्राम पंचायतों में नई लैम्प्स/पैक्स की स्थापना, कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में, खुदरा पेट्रोल, डीजल दुकानें, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप, जन औषधि केंद्र, विकेंद्रित अन्न भण्डारण योजनाएं, जल सहकारी समितियां, सहारा रिफंड आदि जैसी नई पहलों के बारे में बताया गया। इन पहलों के माध्यम से सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढावा देने का प्रयास किया जा रहा है। बैक के प्रबन्ध निदेशक हरीश सिवासिया ने बताया कि उक्त पहलों को अपनाने से लेम्पस्/पैक्स सशक्त बनेगी, व्यापार बढेगा और सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम आयोजन के अवसर पर बैंक के प्रबन्ध निदेशक हरीश सिवासिया, डॉ मेहजबीन बानो, अधिशाषी अधिकारी, बैंक, के.एल.शर्मा, मुख्य प्रबन्धक बैक, गणपत लाल सोनी, प्रबन्धक (समितियां) तथा बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Awareness workshop under new initiative for cooperative education and training
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, government of india, ministry of cooperatives, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved