• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छठी होली कप क्लासिकल अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता शुरू

6th Holi Cup Classical International FIDE Rated Open Chess Competition begins - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। चेस इन लेक सिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, राजस्थान राज्य शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ, के तत्वावधान में रविवार से 'लेक सिटी चेस फेस्टिवल छठी होली कप क्लासिकल अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता' शुरू हुई। चेस इन लेकसिटी के सचिव और राज्य संघ के कार्यकारिणी सदस्य विकास साहू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोधपुर की नगर निगम आयुक्त टी. शुभ मंगला, विशिष्ट अतिथि राजस्थान राज्य शतरंज संघ के एग्जीक्यूटिव जयंत चतुर्वेदी, प्रतियोगिता संचालन अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, चेस इन लेक सिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता, राजस्थान संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र तेली मौजूद थे। प्रतियोगिता में भारत सहित 5 देशों के कुल 607 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 473 रेटेड खिलाड़ी खेल रहे हैं। प्रतियोगिता में 2 इंटरनेशनल मास्टर, 2 फीड मास्टर, 3 कैंडिडेट मास्टर व कई अरीना मास्टर्स खेल रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रथम चक्र में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जीते। इनमें वेस्ट बंगाल के इंटरनेशनल मास्टर उत्सव चटर्जी, गुजरात के अनंदकट कर्तव्य, बिहार के तोयेश सिंह, बिहार के गौरव कुमार, हरियाणा के फीड मास्टर अरविंदर प्रीत सिंह, केरल के अर्पित एस बिजॉय, वेस्ट बंगाल के अर्पण दास, दिल्ली के कठन खुराना, पंजाब के प्रकाश राम, लेकसिटी के दिव्यांशु बाबेल शामिल हैं। जबकि लेकसिटी के सुधाकर और महाराष्ट्र के उल्हास वैद्य के मध्य बाजी बराबर रही। प्रतियोगिता का तीसरा चक्र सोमवार सुबह 9:30 बजे खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-6th Holi Cup Classical International FIDE Rated Open Chess Competition begins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: holi cup, classical international, fide rated, chess competition, udaipur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved