• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप - राजस्थान 4 विकेट और महाराष्ट्र 9 विकेट से जीते हैदराबाद ने बड़ौदा को किया 88 पर ढेर

4th National Disabled Cricket Championship - Udaipur News in Hindi

उदयपुर,। नारायण सेवा संस्थान डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल के तत्वावधान में लेकसिटी में चल रही चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन विभिन्न मैदाने पर दो पारियों में 8 मुकाबले खेले गए। कोई बिना हाथ के तो कोई बिन पांव के मैदान जीतने की जिद से दिव्यांग खिलाड़ी आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते दिखे तो हर कोई वाह वाह करने लगे। खेल का बड़ी संख्या में दर्शकों ने लुत्फ़ उठाया। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पहले सत्र में मेजबान राजस्थान ने हिमाचल को 4 विकेट से हराकर जीत अपने नाम की। वहीं दूसरे मुकाबले में हैदराबाद में धुआंधार 193 रन बनाए और बड़ौदा को 88 रन पर ऑल आउट किया । तीसरे मैच में हरियाणा को मुंबई ने 17 रन से हराया। चौथे मुकाबले में उड़ीसा ने बिहार को 3 विकेट परास्त किया। मैन ऑफ मैच राजस्थान के सुरेंद्र कुमार खोरवाल को बीएन कॉलेज के प्रबंधक निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने पुरस्कार और ट्रॉफी भेट की। हैदराबाद के साईनाथ रेड्डी, मुंबई के आकाश पाटिल और उड़ीसा के जगजीत मोहंती मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरी पारी में वेस्ट बंगाल ने 68 रन से चण्डीगढ़ को, उत्तर प्रदेश ने 5 विकेट से मध्य प्रदेश को, आंध्रा ने 6 विकेट से जम्मू कश्मीर को और महाराष्ट्र ने 9 विकेट से केरल को शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच बंगाल के सुब्रत घोष, उत्तर प्रदेश के राधिका प्रसाद, आंध्र के अखिल रेड्डी और महाराष्ट्र के आकाश सनप को चुना गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में गीतांजलि के डॉ. मयूर रावत,डीसीसीआई सचिव रविकांत चौहान चैंपियनशिप प्रभारी रोहित तिवारी,विष्णु शर्मा हितैषी और बंशीलाल मेघवाल ने मैन ऑफ द मैच विजेताओं को ट्रॉफी व 11000 रु का चेक प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4th National Disabled Cricket Championship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national disabled cricket championship, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved