• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर जब्त, अलग मामले में शराब भी पकड़ी

Two tractors filled with illegal gravel seized, liquor also seized in a separate case - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले में अवैध खनन और शराब के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल के निर्देशन में थाना दूनी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पहली कार्रवाई 26 मई को की गई। थानाधिकारी हेमन्त जनागल के नेतृत्व में टीम ने वन विभाग नाका के सामने राजमहल से दो बिना नंबर के ट्रैक्टर महिन्द्रा 475 डीआई जब्त किए। दोनों ट्रैक्टरों में अवैध बजरी भरी थी। ट्रैक्टर चालकों की पहचान नहीं हो सकी। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई 25 मई को की गई। ग्राम आंवा चांदली माताजी जाने वाले रोड से पुलिस ने सुखपाल पुत्र प्रताप मीणा, उम्र 26 साल, निवासी स्कूल के पास राजकोट थाना दूनी को पकड़ा। उसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई। सुखपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इन कार्रवाइयों में शंकरलाल, कालूराम, राजेश, बद्रीलाल, रणजीत, महावीर, रामकिशन, रमेश और जीतराम शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two tractors filled with illegal gravel seized, liquor also seized in a separate case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two tractors, filled, illegal, gravel seized, liquor, seized, separate, case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved