• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजपूत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह ब मुख्य प्रवेश द्वार उद्घाटन 5 को

Rajput Samajs Talent Honor Ceremony and Main Entrance Inauguration on 5th - Tonk News in Hindi

मालपुरा। श्री मालदेव राजपूत छात्रावास अजमेर रोड मालपुरा में श्री राजपूत सभा तहसील इकाई मालपुरा की बैठक का आयोजन किया गया । बेठक की अध्यक्षता धन सिंह राजावत ने की। बैठक में मुख्य रूप से 5 अक्टूबर को श्री मालदेव राजपूत छात्रावास मालपुरा के मुख्य प्रवेश द्वार और नवनिर्मित अन्य कक्षो का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा । यह उद्घाटन समारोह राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई और जिला अध्यक्ष टोंक मदन सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष टोंक द्वारा किया जाएगा । समारोह में प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कक्षा 10 और 12 में 85% से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थी,राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी खिलाड़ी, स्काउट एनसीसी कैडेट के साथ नवनियुक्त सरकारी कर्मचारी और सेवानिवृत्ति सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 1 नवंबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक की अवधि में नियुक्त सरकारी कर्मचारी ,सेवानिवृत्ति कार्मिक, 85% से अधिक अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थी ,राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी खिलाड़ी, स्काउट और एनसीसी कैडेट आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक रखी गई है । पात्र प्रतिभाओं के नाम भंवर सिंह श्योपुर 9950806503 ,रघुवीर सिंह गनवर 9928176318 के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप द्वारा प्रेषित किए जा सकते है ।इस अवसर पर चावंड सिंह मोर, भगवान सिंह चबराणा ,भंवर सिंह देशमा, भंवर सिंह श्योपुर ,नाथू सिंह बापूनदा, गोपाल सिंह कुरथल ,रतन सिंह कुरथल, करण सिंह तिलांजू, गजेंद्र बना कुरथल,रघुवीर सिंह गनवर सहित अन्य समाज बंधु मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajput Samajs Talent Honor Ceremony and Main Entrance Inauguration on 5th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajput samaj, rajput, shri rajput sabha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved