• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भक्ति, सेवा एवं सत्य से ही ईश्वर प्राप्ति संभव : खान

only from devotion, service and truth is possible get of God : Khan - Tonk News in Hindi

टोंक। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान ने कहा है कि धर्म चाहे कोई भी हो व्यक्ति के मन में आस्था होनी चाहिए। खान ने कहा कि मंदिर में मूर्ति स्थापना ही सब कुछ नहीं है, भगवान की पूजा भी मन से होनी चाहिए। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान रविवार को ग्राम निमोला में भगवान हीरामन बाबा के भव्य मंदिर निर्माण समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर प्राप्ति के तीन रास्ते हैं भक्ति, सेवा एवं सत्य जिनके माध्यम से ही ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। समारोह में ग्रामीणों ने रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान से लंबे समय से चल रही रेल की मांग पर सवाल उठाया तो खान ने ग्रामीणों से कहा कि पूरा विश्वास है कि जल्द ही टोंक में रेल की सीटी सुनाई देगी। समारोह स्थल पहुंचने पर रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान का सरपंच मोदीराम ने साफा बंधवाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस जवाबदेह समिति के मनीष तोषनीवाल, महामंत्री चतुर्भुज गोटिया, सरपंच मोदी राम, बंसी डोई निमोला, किशन गुर्जर, देवकरण गुर्जर, तुलसीराम गुर्जर, जगदीश गुर्जर, ईश्वर, सीताराम चौधरी सहित सैकड़ों महिला-पुरूष उपस्थित थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-only from devotion, service and truth is possible get of God : Khan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: only, devotion, service, truth, possible, get, god, khan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved