• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंधविश्वास बढ़ाना नहीं, बल्कि मिटाना है- निरंकारी संत रमेश कुमार

Not to increase superstition but to eradicate said Nirankari Sant Ramesh Kumar - Tonk News in Hindi

टोंक। पांचबत्ती स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन टोंक में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन रमेश कुमार के सानिध्य में आयोजित किया गया। निरंकारी संत रमेश कुमार ने कहा कि हम 21वीं सदी में जी रहे हैं इसके बावजूद ये कैसी विडम्बना है कि हम अंधविश्वास पर विश्वास कर लेते हैं। आज इन्सान चांद पर पहुंच गया है और हम आज भी भ्रमों में फं से हुए हैं। परमात्मा ने इतना सुन्दर जीवन हमें दिया है इसका धन्यवाद करने की बजाए हम दूसरों की कमियां ही देखते रहते हैं। कहने को इन्सान के पास समय नहीं है, परन्तु किसी की बुराई, निन्दा के लिए समय निकाल लेते हैं। सन्त ने कहा है कि इन्सान की संगती ही उसका आचरण निर्धारित करती है। जैसी हमारी संगति होगी, वैसा हमारा भाव व वैसा हमारे विचार बनते हैं इसलिए हमें सदैव सत्संग अर्थात सत्य का संग करने की प्रेरणा दी जाती हैै। हमारा प्रयास अंधविश्वास बढ़ाना नहीं बल्कि अंधविश्वास समाप्त करना होना चाहिए। परमात्मा को जानकर भक्ति करने पर हरपल, हरघड़ी हम ईश्वर का अहसास करतें हैं। इसीलिए भ्रमों से बचे रहते हैं।
सन्त ने कहा कि हमारा प्रयास दूसरों को सुख पहुंचाना हो, किसी रोते हुए को हंसाना हों। भूल से भी हम किसी के दुख का कारण ना बनें। परमात्मा ने हमें जो इन्सानी जीवन दिया है तो आज जरूरत है कि इन्सानियत भी बनी रहे। ईश्वर ने इतनी सुन्दर कायनात बनाई है, इसकी सुन्दरता बनाये रखना भी हमारा दायित्व है। जितना हो सके, उतना प्रयास हम परोपकार के लिए लगायें। जिसे कोई दुखी ना रहे।
मीडिया सहायक सीताराम निरंकारी ने बताया कि सत्संग संचालन सन्दीप कुमार ने किया और सत्संग में लड्डूराम, अशोक, गोलू, सोनू एवं बहनें परमेश्वरी, शकुन्तला, सीमा, ज्योति आदि सन्तजनों ने सत्संग में अपने विचार व्यक्त किये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Not to increase superstition but to eradicate said Nirankari Sant Ramesh Kumar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: not increase superstition, eradicate superstition, nirankari sant ramesh kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved