• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीन दिन में ढाई हजार से अधिक लोगों ने छोडी खाद्य सुरक्षा

More than two and a half thousand people left food security in three days - Tonk News in Hindi

-प्रवर्तन अधिकारियों के स्पष्टीकरण के साथ 40 डीलर और 275 संदिग्ध अपात्रों को नोटिस जारी टोंक। अपात्र और सक्षम लाभार्थियों द्वारा स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा का लाभन छोडऩे को लेकर विभाग ने अपात्र लोगों के विरुद्ध विभिन्न स्तरों पर सख्ती की शुरु कर दी है। इसके तहत सभी प्रवर्तन अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगने के साथ 40 डीलरों और 275 संदिग्ध अपात्रों को भी नोटिस जारी कर दिये गए हैं। जिला रसद अधिकारी इंद्रपाल मीणा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त उपभोक्ता मामले विभाग संजय झाला द्वारा विभाग के आदेश अनुसार जिले में गिव-अप अभियान का रिव्यू किया जा रहा है। इस क्रम में टारगेट पूरे नहीं करने को लेकर सभी प्रवर्तन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ विभागीय बैठकों में उपस्थित नहीं होने तथा गिव अभियान में किसी प्रकार का सहयोग नहीं करने तथा अपात्र लोगों को परोक्ष रूप से सहयोग करने के कारण टोडारायसिंह ब्लॉक के 10, पीपलू के 04, टोंक के 11 और मालपुरा के 15 डीलरों को नोटिस जारी किए गए हैं। 275 संदिग्ध अपात्र लोगों को नोटिस
जिला रसद अधिकारी मीणा ने बताया कि कार्यालय के स्तर पर संदिग्ध अपात्र उपभोक्ताओं को चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है तथा उनकी अपात्रता के संबंध में विभिन्न माध्यमों से सूचित भी कर दिया गया है। उनके द्वारा अपनी पात्रता का प्रमाण नहीं दिए जाने पर उनके नाम खाद्य सुरक्षा सूची से तत्काल प्रभाव से हटा दिए जाएंगे।
गेहूँ वितरण के समय लिये जाएंगे घोषणा पत्र
सूचना के अनुसार कानूनी कार्यवाही के लिए विभाग ने एक शपथ पत्र कम घोषणा पत्र तैयार किया है, जो वितरण के समय सभी पात्र लाभार्थियों को भरकर देना होगा। इसकी पुष्टि सत्यापन सतर्कता समिति के स्तर पर किया जाएगा फिरं प्रवर्तन कार्मिकों के स्तर पर। उसके बाद ही वसूली और कानूनी कार्यवाही की जा सकेगी ।
जिले में विभिन्न स्तरों पर जांच
पात्रता, मिलान्, पात्रता मापदंडों की जांच, सतर्कता समिति से पुष्टि शपथ पत्र/घोषणा पत्र लेने के साथ उनके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम और खाद्य सुरक्षा अधिनियम में कार्यवाही करने के लिए पुख्ता कार्यवाही की जा रही है।
उपायुक्त 29 तक टोंक में ही कैम्प करेंगे
खाद्य विभाग ने गिव अप अभियान की समीक्षा के लिए उपायुक्त सप्ताह के लिए टोंक जिले में लगाया है। झाला पिछले तीन दिन से उचित बैठकें लेने के साथ उनसे व्यक्तिगत संपर्क समन्वय कर रहे हैं। सभी डीलर को टास् हैं और अपात्र लोगों की पात्रता स्टेटस रिपोर्ट ली जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than two and a half thousand people left food security in three days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, give-up campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved