• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की जुलूस निकाल कर बिजली, पानी, सडक समस्या का समाधान करने की मांग

Congress workers held a rally, raising slogans, and demanded solutions to electricity, water, and road problems. - Tonk News in Hindi

किसानों फसल खराबे का मुआवजा देने के लिए राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा मालपुरा । मालपुरा क्षेत्र के आमजन की विभिन्न गंभीर समस्याओ का समाधान कराने के लिए बुधवार को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए उपखंड कार्यालय पहंुच कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व उपजिला प्रमुख एडवोकेट अवधेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देने के कार्यक्रम में बडी संख्या में कांग्रेसजन उमडे। डाक बंगले से निकाले गए सरकार विरोधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुलूस के दौरान बडी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। ज्ञापन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मालपुरा नगर पालिका क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड रहा है जिससे आमजन परेशान है। ज्ञापन में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में जर्जर पडी सडकों की रिपयेरिंग कराने तथा नगर पालिका सीमा में लगे टोल को हटाने की मांग की गई। इसी प्रकार ग्राम सदरपुरा, पीनणी, लक्ष्मीपुरा, श्योपुर , कल्याणपुरा , हातगी,रींडल्या सहित अन्य गांव जो नगर पालिका में शामिल किए गए है वहां थ्री फेज बिजली लाइन को शहर से जोडने की आवश्यकता जताई गई है। ज्ञापन में मालपुरा उपखंड का राजस्व नक्शा शीघ्र बनाने और नगर पालिका के विभिन्न बाजार के रास्तो एवं बृजलालनगर क्षेत्र में जमा होने वाले बरसाती पानी की निकासी का स्थाई समाधान करने की मांग की गई। ज्ञापन में शहर के सांस्कृतिक स्थल गणगौरी मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कर सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाए तथा मालपुरा क्षेत्र में जबरन लगाए जा रहे बिजली के स्मार्ट मीटरों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है साथ ही शहर के ब्रह्म सरोवर बंब तालाब की खुदाई व व्यवस्थित सौंदर्यकरणी कराने की आवश्यकता जताई है। एसडीएम अमित चौधरी ने कांग्रेस जनों को आश्वस्त किया है कि उनका ज्ञापन शीघ्र यथा स्थान प्रेषित किया जाएगा। जुलूस व विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधि व आमजन बडी संख्या में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress workers held a rally, raising slogans, and demanded solutions to electricity, water, and road problems.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, workers, held a rally, raising slogans, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved