• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमीरपुर से बास धाकड़ान तक सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने जताया आभार

Approval given for road construction from Hamirpur to Bas Dhakadan, villagers expressed gratitude - Tonk News in Hindi

टोंक। ग्राम पंचायत हमीरपुर में वर्षों से लंबित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। हमीरपुर खेल मैदान से बास धाकड़ान तक डामरीकृत सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस सड़क के निर्माण को सार्वजनिक निर्माण विभाग से मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों ने टोंक प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के प्रति आभार प्रकट किया। भाजपा नेता सुरेश खटाणा, सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धनलाल जाट, सरपंच गीता देवी जाट, गणेश धाकड़, सांवरा धाकड़ और धर्मराज धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस विकास कार्य को लेकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्राथमिक जरूरत रही है, जिसका पूरा होना अब एक नई शुरुआत की तरह है। वहीं, ग्राम पंचायत में चिरौंज हथोना से शुकुलपुरा तक 5.15 किलोमीटर लंबी नई सड़क निर्माण को राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने पर भी ग्रामीणों ने हर्ष जताया। इस कार्य के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य कमला देवी गुर्जर, रामनिवास गुर्जर और पार्षद विष्णु शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया गया।
ग्रामीण शंकर शर्मा, सीताराम शर्मा, कजोड़ शर्मा, भागीरथ शर्मा, द्वारका पुजारी और शिवराज शर्मा सहित अनेक लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और सरकार तथा जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Approval given for road construction from Hamirpur to Bas Dhakadan, villagers expressed gratitude
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: approval, road construction, hamirpur, bas dhakadan, villagers, expressed, gratitude, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved