• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देवली उनियारा विधानसभा में 10 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आदर्श, मिलेंगी नई सुविधाएं

10 Anganwadi centers will become model in Deoli Uniara assembly, will get new facilities - Tonk News in Hindi

टोंक। देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी के रूप में विकसित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए 23 लाख 98 हजार रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का आभार जताया है। अलीगढ़ ब्लॉक में गुदलिया केंद्र के लिए 2 लाख 42 हजार 500 रुपए, शिवदासपुरा को 2 लाख 55 हजार 500, बोसरिया को 2 लाख 60 हजार 500, चौरू प्रथम को 1 लाख 14 हजार 500, सोप द्वितीय को 2 लाख 60 हजार 500 रुपए की स्वीकृति मिली है। देवली ब्लॉक में आकोडिया केंद्र को 2 लाख 52 हजार 500, दूनी प्रथम को 2 लाख 30 हजार 500, सिरोही को 2 लाख 60 हजार 500, पनवाड़ प्रथम को 2 लाख 60 हजार 500 और नयागांव गोठड़ा को 2 लाख 60 हजार 500 रुपए का बजट मिला है। इन केंद्रों पर बाल चित्रकारी, डिस्टेंपर, चिल्ड्रन पार्क, स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ, फर्श की मरम्मत, नल फिटिंग, पानी की टंकी, इलेक्ट्रिक मोटर, विद्युत फिटिंग, पंखे, एलईडी बल्ब, छत की मरम्मत, रसोई में स्लैब और शौचालय निर्माण जैसे कार्य होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10 Anganwadi centers will become model in Deoli Uniara assembly, will get new facilities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anganwadi, centers, model, deoli uniara, assembly, new facilities, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved