• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘उद्यमिता प्रवाह’ कार्यक्रम में दिखी रचनात्मकता की झलक

Creativity Showcased at the Entrepreneurship Flow Program - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राजकीय महाविद्यालय हिन्दुमलकोट में ‘उद्यमिता प्रवाह‘ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाकर अपने व्यावसायिक कौशल एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता एवं उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। छात्रा साक्षी द्वारा लगाई गई ‘खीर स्टॉल‘ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और स्वाद एवं प्रस्तुति के लिए सर्वाधिक सराहना प्राप्त की। वहीं किरणजोत की ‘मंचूरियन स्टॉल‘ पर छात्रों की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। परीक्षा उपरांत विद्यार्थियों ने रोहित एवं करणवीर द्वारा संचालित ‘चाय स्टॉल‘ पर पहुंचकर स्वाद का आनंद लिया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर के प्राध्यापक प्रो. राजेन्द्र टाक एवं प्रो. अमित पैंसिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह एवं प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल आत्मनिर्भर बनाते हैं बल्कि उनमें व्यवसायिक दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।
इसी क्रम में ‘सलाद सजावट प्रतियोगिता‘ का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रा स्नेहा मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन-प्रबंधन एवं आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Creativity Showcased at the Entrepreneurship Flow Program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, government college, hindumalkot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved