• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वन क्षेत्र में खनन सहित अन्य गतिविधियों पर हनुमान बेनीवाल के सवाल पर मिली जानकारी

Information received on Hanuman Beniwals question on other activities including mining in forest area - Nagaur News in Hindi

नई दिल्ली/नागौर। वर्ष 2019-20 से लेकर 2021-22 तक राजस्थान राज्य से कुल 118 प्रस्ताव खनन सहित अन्य गतिविधियों की अनुमति हेतु केंद्र को भेजे गए जिसमे से 54 प्रस्तावो का अंतिम अनुमोदन कर दिया। वहीं 45 प्रस्ताओ को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी गई। यह जानकारी सोमवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के सवाल के जवाब में वन, पर्यावरण एवम जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दी। सांसद के सवाल के जवाब में मंत्री ने यह भी बताया की बिना अनुमति वन क्षेत्र में किसी गतिविधि से जुड़ी शिकायत प्राप्त होने पर मौजूदा नियमों और दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित राज्य सरकारों को भेजा जाता है। इस अवधि में भारत सरकार के पास राजस्थान से अप्रोच श्रेणी के 2,रक्षा से जुड़े 4,औषधालय से जुड़े 2,पेयजल से जुड़े 7,सिंचाई से जुड़े 6, खनन से जुड़े 2,ऑप्टिकल फाइबर से जुड़े 4, पाईप लाइन से जुड़े 4,रेलवे से जुड़े 1,सड़क से जुड़े 53, सब स्टेशन से जुड़ा 1, पारेसण लाइन से जुड़े 26 व अन्य कार्यों के 4 सहित कुल 118 प्रस्ताव प्राप्त हुए। यह कहा सांसद बेनीवाल ने सांसद ने कहा मंत्रालय के जवाब के अनुसार वन भूमि पर गैर वानिकी उद्देश्य के लिए अपर्वतन के प्रस्तावों पर वन संरक्षण अधिनियम 1980 के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाती है। सांसद ने कहा केंद्र को शिकायत से जुड़े मामले संबंधित राज्यों को प्रेषित करने के स्थान पर केंद्र को सीधे कार्यवाही भी करनी चाहिए ताकि वन क्षेत्र का संरक्षण हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Information received on Hanuman Beniwals question on other activities including mining in forest area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, nagaur, national democratic party, chief, nagaur mp, hanuman beniwal, minister of state for forest, environment, climate change, ashwini kumar choubey, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved