• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरावली पर्वतमाला को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Villagers protest over Aravalli mountain range - Kotputli-behrore News in Hindi

बानसूर। सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइन के बाद अरावली पर्वतमालाओं को लेकर प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में बानसूर क्षेत्र के बिलाली गांव में ग्रामीणों ने अरावली की पहाड़ियों को बचाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहाड़ियों पर चढ़े और “अरावली बचाओ” व “अरावली है तो जीवन है” के नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि अरावली पर्वतमाला उनके जीवन, पर्यावरण और संस्कृति का आधार है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि 100 मीटर से नीचे की पहाड़ियों को अरावली श्रृंखला से बाहर किया गया तो क्षेत्र में खनन जैसी गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान होगा।प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश गुर्जर ने अरावली को मां के समान बताते हुए इसके संरक्षण की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Villagers protest over Aravalli mountain range
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bansur, supreme court, aravalli mountain range, protest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved