• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोरसन भ्रमण के तहत पशु पक्षियों के बारे में जाना

Knowing about animals and birds under Sorsan excursion - Kota News in Hindi

- चार दिवसीय कार्यशाला आयोजित कोटा। कोटा विश्वविद्यालय के वन्यजीव विभाग में कंजर्वेशन स्टडीज टेलिमेटरी टूल्स एंड टेक्निक्स आॅफ वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोटा विश्वविद्यालय के वन्यजीव विभाग की चार दिवसीय कार्यशाला के तृतीय दिवस पर सोरसन भ्रमण के दौरान वहां के डीसीएफ दीपक गुप्ता तथा एसीएफ डॉ. अनिल मीणा की सहायता से बच्चों ने बहुत सारे पक्षियों की पहचान की तथा चिंकारा, लोमड़ी, काला हिरण को भी देखा। भ्रमण के दौरान प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने कार्यशाला में विशेषज्ञ शांतनु शर्मा तथा देवाशीष पांडा की सहायता से साइन सर्वे, पॉइंट सर्वे, लाइन ट्रांजैक्ट तथा किस प्रकार जीवों की आॅक्युपेंसी ज्ञात की जाती है व इन सभी की गणना के लिए किस प्रकार आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं, इन सभी के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना गुप्ता द्वारा की गई। कार्यशाला के दौरान समस्त संकाय सदस्य सपना भार्गव डॉ. पल्लवी गुप्ता, डॉ. दीपिका रावत व अंशु शर्मा के साथ विभाग के सदस्य घनश्याम शर्मा का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पक्षियों तथा वन्यजीवों की गणना किस प्रकार तथा उनको किस प्रकार संरक्षित किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Knowing about animals and birds under Sorsan excursion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wildlife department of kota university, four day workshop, sorsan excursion, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved