कोटा। कोटा हीरे तराश रहा है, यहां के शिक्षक रूपी जौहरी देश ही नहीं वरन दुनिया को बेस्ट ब्रेन दे रहे हैं। यहां पढऩे वाले स्टूडेंट्स देश की श्रेष्ठ इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा ही नहीं बल्कि दुनिया की अन्य परीक्षाओं में भी छाप छोड़ रहे हैं। कोटा में एलन करियर इंस्टीट्यूट से आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहे छात्र लक्ष्य शर्मा ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अमरीकी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर धमाका किया है। इस स्कोर के बाद अमरीकी कॉलेज बोर्ड ने लक्ष्य को यूजी-पीजी की पढ़ाई की स्कॉलरशिप के लिए चुना है। लक्ष्य को बैंजमिन-फ्रैंकलिन स्कॉलर में शामिल किया गया है। इस श्रेणी में टॉप-20 विद्यार्थी आते हैं। इन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी विश्वविद्यालयों की ओर से दी जाती है। इस पढ़ाई से करीब दो करोड़ से अधिक की स्कॉलरशिप लक्ष्य को दी गई है।
लक्ष्य ने बताया कि अमरीकन कॉलेज बोर्ड की ओर से सबसे पहले अमरीकन कॉलेज टेस्ट आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में 36 में से 36 अंक प्राप्त किए। इसके बाद टॉफेल परीक्षा हुई जिसमें 120 में से 115 अंक प्राप्त किए। तीसरी परीक्षा स्कॉलेस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (सेट) थी, जिसमें फीजिक्स, केमेस्ट्री व मैथ्स के पेपर हुए। इस परीक्षा में तीनों विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हर विषय में 800 में से 800 अंक आए। परीक्षा कुल 2400 अंकों की थी, जिसमें से पूरे अंक प्राप्त किए। हाल ही में आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस में भी लक्ष्य को अच्छे अंक प्राप्त करने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कोटा में भी दो साल स्कॉलरशिप से की पढ़ाई
लक्ष्य ने बताया कि प्रारंभिक पढ़ाई लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल गोमती नगर में हुई। मैं शुरू से ही अमरीकी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का इच्छुक था। कोटा से बेहतर तैयारी कहीं नहीं हो सकती थी। 10वीं की पढ़ाई पूरी होने के बाद कोटा आया और आईआईटी-जेईई की तैयारी के लिए एलन करियर इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया। जो सोचकर आया था, उससे भी बेहतर माहौल यहां मिला। एलन के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बहुत सपोर्ट किया। कोटा में भी लक्ष्य ने स्कॉलरशिप से पढ़ाई की। यहां एलन ने दो साल की फीस में 90 प्रतिशत की छूट तो दी ही, हॉस्टल व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई। यहां नेशनल लेवल का कम्पीटिशन तथा इंटरनेशनल लेवल का एक्सपोजर मिला। अच्छे पढऩे वाले दोस्तों के साथ-साथ अच्छे पढ़ाने वाले टीचर्स मिले। यही कारण रहा कि 2015 में आईजेएसओ में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद एस्ट्रोनोमी ओलम्पियाड में ब्रोंज मेडल हासिल किया। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में 13वां स्थान प्राप्त किया।
यूनिवर्सिटी ऑफ पैनीसिलिवेनिया में लूंगा प्रवेश
लक्ष्य ने बताया कि इसी उद्देश्य के तहत कोटा में पढ़ाई की थी। अब यूनिवर्सिटी ऑफ पैनीसिलिवेनिया में प्रवेश लूंगा, क्योंकि वहां यूजी स्तर पर रिसर्च की अच्छी सुविधाएं हैं। मैं कम्प्यूटर इंजीनियरिंग व फीजिक्स में पढ़ाई करना चाहता हूं। आगे की पढ़ाई भी विदेश में ही करूंगा। थयोरिटिकल फिजिक्स में रिसर्च करने की इच्छा रखता हूं। रिसर्च में रुचि एनसाइक्लोपीडिया पढऩे से जागी, यह आदत पापा ने विकसित की। उन्होंने कक्षा 6 में मुझे रीडिंग हेबिट डवलप करने के लिए एनसाइक्लोपीडिया लाकर दिया। मेरी जिज्ञासा बढ़ती गई और मुझमें बहुत कुछ जानने की इच्छा जागी। यही कारण है कि रिसर्च की तरफ रुझान बढ़ा।
तारे देखने का शौक
लक्ष्य ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ म्यूजिक व तारे देखने का भी शौक है। जब भी समय मिलता है सिंथेसाइजर बजाता हूं। यही नहीं छत पर जाकर टेलीस्कोप से तारे भी देखता हूं। इसी से मेरी एस्ट्रोनोमी में रूचि जागी। मेरे इसी शौक के कारण पापा ने टेलीस्कोप दिलवाया।
मां का सबसे बड़ा योगदान
लक्ष्य ने कहा कि मेरे लिए मां अल्का शर्मा ही सबकुछ है। मेरी पढ़ाई के लिए मां ने हर तरह से साथ दिया। पापा कुंजबिहारी शर्मा कनाडा में सीए हैं। बड़ी बहन भी वहीं से मेडिसिन की पढ़ाई कर रही है। यहां मां मेरे साथ रह रहीं हैं। पहले लखनऊ और फिर दो साल तक कोटा में कोचिंग के दौरान साथ रहीं। मेरा पूरी तरह से ख्याल रखा, मेरी जरूरतों का ध्यान रखा। मां मुझे हर कदम पर प्रेरित करती हैं।
नियमित पढ़ाई ही सफलता
लक्ष्य ने बताया कि सफलता का सिर्फ एक ही मंत्र है, वो है नियमित पढ़ाई। हम रोज की पढ़ाई रोज पूरी करेंगे तभी हम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। खेलकूद व अन्य गतिविधियां भी होनी चाहिए लेकिन पढ़ाई की कीमत पर कुछ नहीं होना चाहिए। जब पढऩा है तो पढ़ाई ही होनी चाहिए। मैं ओलम्पियाड की परीक्षाएं देने जाता था तो क्लासेज अटेण्ड नहीं कर पाता था। ऐसे में बाद में अधिक पढ़ाई करके सिलेबस कवर करता था।
एलन करियर इंस्टीट्यूट के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि लक्ष्य प्रतिभाशाली विद्यार्थी है। ऐसे विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरे इसके लिए एलन हमेशा मदद को तैयार रहता है। लक्ष्य ने इससे पहले भी कई परीक्षाओं में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। ऐसे विद्यार्थियों पर कोटा को भी गर्व होता है।
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope