• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

SDM ने की जनसुनवाई, ग्रामीणों की मूलभूत सुविधा से हुए रूबरू

SDM public hearing for Provide basic facilities of the villagers in Karauli - Karauli News in Hindi

करौली। गूलर घटा गांव में उप जिला कलेक्टर रामअवतार कुमावत ने पहुंच कर जनसुनवाई की तथा ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। गांव का आधा हिस्सा नगर परिषद एवं आधा हिस्सा तुलसीपुर ग्राम पंचायत में आता है। जनसुनवाई के दौरान उपजिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगर परिषद के अधिकारियो से गांव के मुख्य रास्ते का निर्माण कराने एवं अन्य सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीणों को रोजगार के लिए मनरेगा के तहत श्रमिकों का पंजीयन कर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव में पेयजल समस्या दूर करने के लिए नगर परिषद को हैडपंप व नलकूप लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने इस दौरान विद्यालय का निरीक्षण किया एवं शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी के नियमित गांव में आने की बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा SDM को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर एसडीएम ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SDM public hearing for Provide basic facilities of the villagers in Karauli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sdm public hearing, provide basic facilities, villagers in karauli, deputy district collector, ramavtar kumawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved