• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

5000 रुपये फरार इनामी बदमाश समेत बड़ी वारदात की फिराक में निकले दो अन्य बदमाश अवैध हथियार समेत गिरफ्तार

5000 rupees absconding crook including two other miscreants arrested with illegal weapons - Karauli News in Hindi

करौली। थाना बालघाट और मासलपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना बालघाट पुलिस ने 5000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, वही मासलपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए दो बदमाशों के पास से पुलिस में कुल एक अवैध देशी कट्टा, 8 कारतूस व 2 पावर बाइक बरामद की गई हैं। एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि बालघाट पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में एसओजी में वांछित तथा थाना बालाघाट के दो और टोडाभीम के एक स्थाई वारंट में फरार 5000 रुपये के इनामी बदमाश फ़त्ते सिंह उर्फ फतेह सिंह गुर्जर पुत्र मनोहरी निवासी फौजया का पूरा थाना बालघाट को कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल सतवीर सिंह व नेपाल सिंह की विशेष भूमिका रही। थाना मासलपुर पुलिस की टीम द्वारा गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर मदनपुर तिराहे से बदमाश पाईलेट गुर्जर पुत्र राजेंद्र (20) और देवेंद्र गुर्जर पुत्र पतराम (18) निवासी का खरैटपुरा थाना मासलपुर को गिरफ्तार किया। पाईलेट के पास से एक अवैध लोडेड देशी कट्टा मय एक जिंदा कारतूस, देवेंद्र के पास से एक लोडेड मैगजीन मय छह जिंदा कारतूस और कुल 2 पावर बाइक जब्त की गई।
आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ जारी है, बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह की अहम भूमिका रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5000 rupees absconding crook including two other miscreants arrested with illegal weapons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: illegal weapons, karauli, police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved